{"_id":"5cd71785bdec22074a6adb6e","slug":"runaway-raid-in-dayanagar-clash-with-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयानगर में बदमाशों का धावा, ग्रामीणों से टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयानगर में बदमाशों का धावा, ग्रामीणों से टकराव
Sun, 12 May 2019 12:30 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 12 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के साथ हुई हाथापाई के बाद कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव दयानगर में बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। जगार होने पर बदमाशों व ग्रामीणों के बीच टकराव हुआ। इसमें बदमाश अपने साथी को ग्रामीणों से छुड़ा ले गए, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। रात को ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।
मथुरा रोड सात बरामई के माजरा दयानगर निवासी भूरी सिंह के घर पर रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां से बदमाश सामान चोरी कर भागने लगे तो उनमें से एक बदमाश को भूरी सिंह के परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के चक्कर में तीन अन्य बदमाश लौटकर आए और रजनी देवी पत्नी अजीत सिंह, जल्ला देवी पत्नी भूरी सिंह और अजीत पुत्र भूरी सिंह को पीट-पीटकर घायल कर दिया और अपने साथी को छुड़ा ले गए, लेकिन उसे ग्रामीणों ने पहचान लिया। सूचना के बाद पुलिस की तीन गाड़ी आनन-फानन में दयानगर पहुंच गईं।
ग्रामीणों के बताए अनुसार पुलिस ने रिषी कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी नगला बनारसी को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं भूरी सिंह की तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एडिशनल एसएचओ रवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में चोरी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है।