{"_id":"b832ca4d7f9322c21e40764a663852bf","slug":"run-for-unity-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन से दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन से दिया एकता का संदेश
hathras
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए 9 यूपी बटालियन के तत्वावधान में पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के कैडेट ने सहभागिता की।
मैराथन बागला डिग्री कालेज से सुबह नौ बजे शुरू हुई। मैराथन को बटालियन के कमानाधिकारी कर्नल आरके कौशल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में विभिन्न स्कूलों व कालेजों के लगभग 350 कैडेट ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी कैडेट एनसीसी स्पोर्टस ड्रेस में तिरंगे के प्रति सम्मान और जोश से भरे हुए लग रहे थे। मैराथन के समापन के बाद विभिन्न वर्गों में से अव्वल आए 20 कैडेट को आयोजकों द्वारा पुरस्कार दिया गया। मैराथन में प्रथम स्थान बागला इंटर कॉलेज के कैडेट रवि ठेंनुआ ने प्राप्त किया।
बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एनसी तिवारी, सूबेदार मेजर सुभाष, सूबेदार जीबी थापा, सूबेदार शंभू, सूबेदार एम रौतेला, सूबेदार जसवंत, नायब सूबेदार उमेश व एनसीसी प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर रावल, प्रभारी मनोज राजपूत, बागला इंटर के डॉ. गोपाल चौधरी, सरस्वती डिग्री कालेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, लेखालिपिक विष्णु पाठक, रूपेंद्र, गिर्राज का सहयोग रहा।