{"_id":"68da828a19064c9c0707612e","slug":"run-for-empowerment-in-hathras-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Run for Empowerment: मैराथन में छात्राओं और पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़, दिया यह संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Run for Empowerment: मैराथन में छात्राओं और पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़, दिया यह संदेश
Mon, 29 Sep 2025 06:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:29 PM IST
सार
महिलाओं व बालिकाओं को केन्द्र सरकार, यूपी सरकार व यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाएं, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्प लाइन 1930 आदि के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
रन फॉर एम्पावरमेंट (मैराथन) में दौड़ते एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल से पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र तक 29 सितंबर को रन फॉर एम्पावरमेंट (मैराथन) का आयोजन किया गया। मैराथन में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राओं व पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला प्रतिभागियों का पुलिस अधीक्षक ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जब एक बालिका दौड़ में हिस्सा लेती है तो वह केवल दौड़ नहीं रही होती, बल्कि अपने अधिकारों और आत्मबल की ओर कदम बढ़ा रही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं व बालिकाओं को केन्द्र सरकार, यूपी सरकार व यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाएं, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्प लाइन 1930 , स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एडीएम सदर राजबहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, थाना प्रभारी हाथरस गेट, प्रभारी महिला थाना आदि मौजूद रहीं।