फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RSETI is transforming the lives of rural women.

Hathras News: आरसेटी से संवर रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

Sat, 25 Jul 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 25 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
RSETI is transforming the lives of rural women.
केनरा बैंक के आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान पर सिलाई के प्रशिक्षण के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत : स् - फोटो : Self
ग्रामीण अंचल की महिलाओं और युवाओं को हुनरमंद बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मील का पत्थर साबित हो रहा है। आरसेटी की ओर से वर्तमान में 64 प्रकार के राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क संरेखित निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि संस्थान केवल अपने केंद्र तक सीमित न रहकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों व फील्ड में जाकर भी महिलाओं को सीधे प्रशिक्षण दे रहा है। स्थानीय मांग और बदलते औद्योगिक व व्यावसायिक माहौल को देखते हुए संस्थान ने अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का दायरा लगातार बढ़ाया है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों में आरसेटी के पाठ्यक्रमों की संख्या 30 से बढ़कर 64 तक पहुंच गई है। इनमें 23 नए संशोधित कोर्स और 41 पारंपरिक व प्रचलित कोर्स शामिल हैं। इन सभी कोर्सों का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के तुरंत बाद खुद का लघु उद्योग या स्वरोजगार स्थापित करने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फील्ड में पहुंचकर दी जा रही ट्रेनिंग
ग्रामीण क्षेत्र की जो महिलाएं पारिवारिक या सामाजिक कारणों से लगातार कई दिनों तक जिला मुख्यालय या संस्थान परिसर में नहीं आ सकतीं, उनके लिए आरसेटी के प्रशिक्षक गांव-गांव जाकर चौपालों और सामुदायिक केंद्रों पर ट्रेनिंग आयोजित कर रहे हैं। इससे विशेषकर गृहिणियों और कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को उनके घर के पास ही हुनर सीखने का मौका मिल रहा है।

महिलाओं और युवाओं के लिए प्रमुख रोजगारपरक कोर्स
-परिधान व सिलाई-कढ़ाई : वूमेंस गारमेंट्स टेलरिंग, पैटर्न ड्राफ्टिंग एवं कटिंग, वस्त्र चित्र कला लघु उद्यमी।
-ब्यूटी व वेलनेस : जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर, मेन्स पार्लर व सैलून।
-हस्तशिल्प व गृह उद्योग : मोमबत्ती मेकिंग, होममेड अगरबत्ती मेकिंग, जूट प्रोडक्ट्स, सॉफ्ट टॉय मेकिंग, बांस व केन क्राफ्ट, पेपर बैग व फाइल मेकिंग।
-खाद्य प्रसंस्करण : पापड़, अचार व मसाला पाउडर मेकिंग, फास्ट फूड स्टॉल लघु उद्यमी।
-कृषि व संबद्ध क्षेत्र : सब्जी खेती व नर्सरी प्रबंधन, मधुमक्खी पालन, डेयरी, बकरी व मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, वर्मीकंपोस्टिंग।
-बैंकिंग व डिजिटल सेवाएं : बैंक मित्र, असिस्टेंट बुककीपर, बीसी/बीएफ, कंप्यूटर हार्डवेयर, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी।
केनरा बैंक आरसेटी का मूल उद्देश्य ग्रामीण भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। हमने बाजार की मांग के अनुसार नए मॉडर्न कोर्स शामिल कर कुल संख्या 64 कर दी है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बैंक ऋण व स्वरोजगार शुरू करने में भी पूरी सहायता दी जाती है।
-सुनील कुमार झा, निदेशक, केनरा बैंक आरसेटी (हाथरस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed