फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RPF's SI die in accident while returning from duty

ड्यूटी से लौट रहे आरपीएफ के एसआई की दुर्घटना में मौत

Sat, 21 Nov 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
RPF's SI die in accident while returning from duty
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा के निकट अज्ञात वाहन ने आरपीएफ कासगंज के एक एसआई को टक्कर मार दी। हादसे में एसआई जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जनपद मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव लमकोरी निवासी पुरुषोत्तम गौतम (58 वर्ष) पुत्र मनोहर लाल कासगंज में आरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात थे। वह कासगंज से ड्यूटी करके बृहस्पतिवार की देर शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कैलोरा चौराहा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पुरुषोत्तम गौतम बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्हें गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर किया गया, लेकिन आगरा पहुंचने से पहले की उनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed