फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Routes of Two Express Trains to Remain Diverted Until May 11

Hathras News: 11 मई तक बदले रहेंगे दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग

Sat, 21 Mar 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 21 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Routes of Two Express Trains to Remain Diverted Until May 11
लखनऊ मंडल में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली उदयपुर कामाख्या व बांद्रा टर्मिनल लखनऊ एक्सप्रेस के मार्ग 11 मई तक बदले रहेंगे।
विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार दोनों ट्रेनें कासगंज रेलवे स्टेशन से कानपुर की बजाय शाहजहांपुर होकर संचालित की जाएंगी। इससे हाथरस सिटी स्टेशन से कन्नौज, कानपुर-अनवरगंज, लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर सिटी से 6, 13, 20 व 27 अप्रैल और 4 व 11 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन




वहीं ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनल से 4, 11, 18 व 25 अप्रैल के अलावा 2 व 9 मई को बदले मार्ग से संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed