{"_id":"605a2f658ebc3ed8312d3bc6","slug":"roadways-buses-will-run-extra-during-holi-hathras-news-ali259390965","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
होली को देखते हुए रोडवेज बसें 25 मार्च से तीन अप्रैल तक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यात्रियों को राहत देने व इनकम को बढ़ाने के लिए होली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया गया है। चालक परिचालकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियमित संचालन करने वाले चालक-परिचालक व कार्यशाला कर्मियों को इनाम भी मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि कई माह से हाथरस डिपो की इनकम की हालत सही नहीं चल रही है। अब डिपो ने होली पर इनकम को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। निगम स्तर से होली प्रोत्साहन योजना का लागू की गई है। इस दौरान बसें अधिक दौड़ेंगी।
नौ दिन में 27 सौ किलोमीटर बस चलाने पर 31 सौ पचास रुपये, दस दिन में तीन हजार किलोमीटर पूरे करने पर चार हजार रुपये, नौ दिन काम करने पर एक हजार रुपये, दस दिन लगातार काम करने पर बारह सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि नियमित संचालन करने पर चालक परिचालकों को इनाम दिया जाएगा। सभी के अवकाश को प्रतिबंधित कर दिया गया है।