फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways buses returned from body elections

Hathras News: रोडवेज बसें लौटीं वापस, चुनाव में बसों को लगाने से हुई 50 लाख की कमाई

Sun, 14 May 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 09:12 PM IST
सार

23 बसें निकाय चुनाव में लगाई गई। अब सभी बसें शेड्यूल के अनुसार चल रही है और व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि सभी बसें वापस आ गई हैं। करीब पचास लाख रुपये की आय अर्जित की है। 

विज्ञापन
Roadways buses returned from body elections
यूपी रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए अधिग्रहीत बसें लौट आई हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। चुनाव फोर्स लेकर गईं बसों से हाथरस डिपो को करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है। 

विज्ञापन


हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर चलती हैं। निकाय चुनाव के पहले चरण में हाथरस डिपो से 19 बसें पड़ोसी जिलो में पुलिस बल और होमगार्ड को लेकर गई थी। पांच मई को इनकी वापसी हुई। उसके बाद चार  बसें और निकाय चुनाव में चली गई। कुल मिलाकर 23 बसें निकाय चुनाव में लगाई गई। अब सभी बसें शेड्यूल के अनुसार चल रही है और व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि सभी बसें वापस आ गई हैं। करीब पचास लाख रुपये की आय अर्जित की है। 
विज्ञापन


यात्री पुनीत का कहना है कि बसों की कमी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब बसें वापस आने से काफी राहत मिल रही है। गर्मी को लेकर रोडवेज को संचालन की ओर ध्यान देना चाहिए। एक अन्य यात्री लांगुरिया का कहना है कि सुबह व शाम में लोकल रूटों पर बसों की कमी हो गई थी। अब बसें आने से काफी सहूलियत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed