{"_id":"6461014bac10dc06bd0f08c4","slug":"roadways-buses-returned-from-body-elections-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बसें लौटीं वापस, चुनाव में बसों को लगाने से हुई 50 लाख की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बसें लौटीं वापस, चुनाव में बसों को लगाने से हुई 50 लाख की कमाई
Sun, 14 May 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 09:12 PM IST
सार
23 बसें निकाय चुनाव में लगाई गई। अब सभी बसें शेड्यूल के अनुसार चल रही है और व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि सभी बसें वापस आ गई हैं। करीब पचास लाख रुपये की आय अर्जित की है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए अधिग्रहीत बसें लौट आई हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। चुनाव फोर्स लेकर गईं बसों से हाथरस डिपो को करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर चलती हैं। निकाय चुनाव के पहले चरण में हाथरस डिपो से 19 बसें पड़ोसी जिलो में पुलिस बल और होमगार्ड को लेकर गई थी। पांच मई को इनकी वापसी हुई। उसके बाद चार बसें और निकाय चुनाव में चली गई। कुल मिलाकर 23 बसें निकाय चुनाव में लगाई गई। अब सभी बसें शेड्यूल के अनुसार चल रही है और व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि सभी बसें वापस आ गई हैं। करीब पचास लाख रुपये की आय अर्जित की है।
विज्ञापन
यात्री पुनीत का कहना है कि बसों की कमी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब बसें वापस आने से काफी राहत मिल रही है। गर्मी को लेकर रोडवेज को संचालन की ओर ध्यान देना चाहिए। एक अन्य यात्री लांगुरिया का कहना है कि सुबह व शाम में लोकल रूटों पर बसों की कमी हो गई थी। अब बसें आने से काफी सहूलियत मिली है।
विज्ञापन