{"_id":"6419527a80f9afb3eb08af16","slug":"roadways-bus-rammed-e-rickshaw-while-crossing-the-intersection-two-killed-half-a-dozen-injured-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चौराहा क्रॉस करते वक्त रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को रौंदा, बाप-बेटी समेत पांच की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चौराहा क्रॉस करते वक्त रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को रौंदा, बाप-बेटी समेत पांच की मौत, चार घायल
Tue, 21 Mar 2023 05:44 PM IST
चमन शर्मा
घनश्याम सिंह, अमर उजाला, हाथरस
घनश्याम सिंह, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 05:44 PM IST
सार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित कोटा कपूरा चौराहा पर खतौली डिपो की रोडवेज बस ने चौराहा क्रॉस कर रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा में बैठी सवारी बुरी तरह से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में लगभग नौ सवारी बैठी हुईं थीं।
विज्ञापन
रोडवेज बस जिससे टक्कर हुई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौराह क्रॉस करते समय रोडवेज बस ने ई रिक्शा को रोंद दिया। ई रिक्शा में बाप-बेटी समेत पांच सवारियों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित कोटा कपूरा चौराहा पर खतौली डिपो की रोडवेज बस ने चौराहा क्रॉस कर रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा में बैठी सवारी बुरी तरह से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में लगभग नौ सवारी बैठी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाप-बेटी समेत पांच की मौत हो गई। जिनमें 45 वर्षीय पप्पू पुत्र शंकर और उनकी 8 वर्षीय बेटी वंदना निवासी नगला के कांच हसायन, 72 वर्षीय रसीद पुत्र अल्लानूर निवासी खोंडा भड़ाका सादाबाद की मौत हो गई। एक 32 वर्षीय और 65 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हुई है, जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। चार अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना के बाद जिला अधिकारी अर्चना वर्मा और एसपी देवेश पांडे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों व मृतकों के बारे में जानकारी ली। घटना के तुरंत बाद डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से हुई दुर्घटना में दो की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। बाद में तीन अन्य की और मौत हो गई।