फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus people arbitrary passengers trouble

Hathras News: रोडवेज बस वालों की मनमानी, यात्रियों को रही परेशानी

Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
सार

शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण हुए दो साल हो गए। इसके बावजूद रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों को शहर के अंदर से बसें ले जाने में दिक्कत होती है। इसका खामियाजा हर रोज आगरा-अलीगढ़ की दूरी तय करने वाले यात्रियों को उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
Roadways bus people arbitrary passengers trouble
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल है तो दूसरी तरफ रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी में बसें आए-दिन बसें बाईपास पर यात्रियों को उतार देती हैं। इस कारण यात्रियों को छह किलोमीटर की दूरी तय करने में हर रोज पसीना बहाना पड़ रहा है। यात्रियों को बाईपास से शहर तक पहुंचने के लिए वाहन नहीं मिलते। मजबूरी में कई तो पैदल ही यह दूरी तय करनी पड़ती है।

विज्ञापन


शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण हुए दो साल हो गए। इसके बावजूद रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों को शहर के अंदर से बसें ले जाने में दिक्कत होती है। इसका खामियाजा हर रोज आगरा-अलीगढ़ की दूरी तय करने वाले यात्रियों को उठाना पड़ता है। रोडवेज बसें बाईपास पर उतार देती हैं।
विज्ञापन


शहर से बाईपास के दोनों छोर की दूरी करीब छह किलोमीटर है। अब गर्मी के मौसम में यात्रियों को वहां बसों से उतरने के बाद शहर तक आना मुश्किल होता है। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) सतेंद्र वर्मा का कहना है कि बसों को शहर के अंदर से गुजरवाने के लिए एआरएम को निर्देशित किया जाएगा। वहां कर्मियों को तैनात कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसें शहर के अंदर से गुजरें तो सफर में आसानी रहेगी। बाईपास पर उतारने के दौरान आए-दिन चालक-परिचालकों से यात्रियों की नोकझोंक होती है। वहां से शहर आने के लिए कोई वाहन तक नहीं मिलता है। -राजकुमार, यात्री


ओवरब्रिज बनने के बावजूद रोडवेज बसें शहर के अंदर से नहीं गुजर रहीं हैं। बाईपास से शहर की दूरी करीब छह किलोमीटर है। यदि बसें शहर के अंदर गुजरें तो काफी राहत मिलेगी। गर्मी में दोपहर के समय पर। -पदम सिंह, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed