{"_id":"66633698ab268fe6520e209d","slug":"roadways-bus-hits-van-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बस ने वैन में मारी टक्कर, सवारियां चोटिल, चालक से हाथापाई, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बस ने वैन में मारी टक्कर, सवारियां चोटिल, चालक से हाथापाई, हुआ हंगामा
Fri, 07 Jun 2024 10:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:04 PM IST
सार
रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बस चालक मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों के साथ सवारियों ने बस का पीछा किया। चालक को बस स्टैंड पर पकड़ लिया। इस बीच सवारियों की चालक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर होता हंगामा
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के पास 6 जून की रात को एक रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। वैन में बैठी सवारियां चोटिल हो गईं। बस स्टैंड पर बस चालक को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत किया।
विज्ञापन
वैन में सवारियां बैठी हुई थीं। इनमें महिलाएं भी शमिल थीं। मंडी समिति के पास रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बस चालक मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों के साथ सवारियों ने बस का पीछा किया। चालक को बस स्टैंड पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस बीच सवारियों की चालक से कहासुनी हो गई। लोगों ने चालक के साथ हाथापाई कर दी। लोगों का आरोप था कि चालक नशे में था और अभद्रता कर रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन