{"_id":"649c8b198a1e00bd00052f07","slug":"road-construction-will-now-surround-mps-and-mlas-hathras-news-c-2-ali1005-152876-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क निर्माण...अब सांसद और विधायकों को घेरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क निर्माण...अब सांसद और विधायकों को घेरेंगे
Thu, 29 Jun 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित गांव भिलोखरी के चौराहे पर धरने के दौरान बैठक करते क्षेत्रीय लोग। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर 15वें दिन विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकर्ताओं ने एलान किया कि यदि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो विधायकाें व सांसद का घेराव किया जाएगा। 22 गांवों के लोगों के साथ-साथ कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों व लोगों ने धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन दिया।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश लवानियां ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक संगठन क्षेत्रीय जनता के साथ संघर्ष में शामिल रहेगा। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि शीघ्र ही जर्जर सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसको पश्चिमी उत्तर प्रदेश का आंदोलन बना दिया जाएगा। राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन नैतिक आंदोलन है।
इस आंदोलन ने एक जनआंदोलन खड़ा कर दिया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मतेन्द्र सिंह गहलौत ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता विधायकों व सांसद का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
क्रांतिकारी सेना के जिला अध्यक्ष सुनील परमार ने कहा कि एक दिन-एक गांव, रोड नहीं तो वोट नहीं, प्रतिदिन आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, स्वदेशी हिंद पार्टी, राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना, भारतीय मजदूर किसान संगठन, किसान विकास समिति आदि संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा अनिरुद्ध राणा, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रह्लाद सिंह सिसोदिया, सुनील परमार, अशोक परमार, देवेंद्र तोमर, कमल शर्मा, राम कुमार गौतम, नितिन सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे। संवाद