फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RO-ARO exam in Hathras

RO-ARO Exam: हाथरस में 29 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 4955 रहे उपस्थिति, कान की बाली और घड़ी उतरवाई

Mon, 28 Jul 2025 01:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 01:48 AM IST
सार

अभ्यर्थियों की चेकिंग में सतर्कता बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पुरुष व महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इस दौरान कान की बाली, घड़ी, कड़ा सहित सभी इलेक्ट्रानिक गैजेट उतरवा लिए गए।
 

विज्ञापन
RO-ARO exam in Hathras
अक्रूर इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा हाथरस जिले के 29 केंद्रों पर हुई। 27 जुलाई को हुई परीक्षा में 12,336 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,955 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7,381 अनुपस्थित रहे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम राहुल पांडेय और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा सहित कई अफसर दौड़ते रहे।

विज्ञापन


इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर दौड़ते नजर आए। परीक्षा के लिए सुबह 6 बजे से अभ्यर्थियों का जमावड़ा परीक्षा केंद्रों के बाहर होने लगा। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा 9.30 बजे शुरू हुई। इसकी सीसीटीवी के जरिये निगरानी और रिकार्डिंग की गई। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जिले के सभी 29 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर व स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोषागार के डबल लॉक से सुबह प्रश्न पत्रों को निकालकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों की सील खोलकर उनका वितरण कराया गया। वहीं अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग व बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका। इधर, डीएम राहुल पांडेय व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ व खुफिया तंत्र रहा सक्रिय

आरओ-एआरओ परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शनिवार की रात से खुफिया तंत्र सक्रिय रहा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। एसटीएफ की टीम भी जिले में डेरा डाले रहीं। एसटीएफ की टीमें सॉल्वर गैंग की तलाश में लगी रहीं। एसओजी व खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। कोचिंग सेंटरों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके अलावा सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मी सक्रिय रहे।

नकल विहीन परीक्षा के लिए दौड़ते रहे डीएम और एसपी
हाथरस डीएम राहुल पांडेय व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने रामबाग इंटर कॉलेज, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, सेठ फूलचंद बागला डिग्री कॉलेज तथा पीबीएएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान कोई भी कैमरा बंद न हो। तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल तकनीकी सहायता प्राप्त कर समाधान कराया जाए। परीक्षा अवधि की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव में सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
आरओ एआरओं परीक्षा देने सें पूर्व प्रवेश को सरस्वती  इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर लगी परीक्षार्थियों की लाइन होती  चैकिंग
आसपास के जनपदों से पहुंचे अभ्यर्थी
जिले में एटा, मैनपुरी, अलीगढ़ सहित कई जनपदों के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। कई अभ्यर्थी अपने निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा केंद्रों से करीब 200 मीटर की दूरी पर वाहनों को खड़ा कराया गया। वहीं तमाम अभ्यर्थी ट्रेन व बसों से पहुंचे।

कान की बाली, घड़ी उतरवाए

अभ्यर्थियों की चेकिंग में सतर्कता बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पुरुष व महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इस दौरान कान की बाली, घड़ी, कड़ा सहित सभी इलेक्ट्रानिक गैजेट उतरवा लिए गए।

सामान्य ज्ञान और गणित के सवालों ने उलझाया
आरओ-एआरओ परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्न पत्र में गणित व सामान्य ज्ञान के सवालों ने दिमाग घुमा दिया। इसलिए तीन घंटे का समय भी अभ्यर्थियों को बेहद कम लगा। सामान्य ज्ञान में वर्तमान में चल रही गतिविधियों के साथ-साथ विगत में घटित घटनाओं पर आधारित सवाल पूछे गए थे।

वहीं गणित में सवालों को घुमा कर पेश किया गया था। इस कारण गणित के सवालों ने पूरी तरह से उलझा दिया, हालांकि अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर काफी अच्छा हुआ है, अब परिणाम का इंतजार है। उत्तर पुस्तिका जारी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। महिला अभ्यर्थियों को पेपर में कुछ सवालों के एक जैसे विकल्प ने उलझा दिया।

गणित के सवालों में सबसे ज्यादा समय लगा, क्योंकि इसके सवाल बेहद उलझाऊ थे। इस कारण कुछ परेशानी हुई।-मोनिका यादव, एटा।
पेपर तो ठीक आया था। सामान्य ज्ञान में वर्तमान समय की गतिविधि के साथ पुरानी घटनाओं के सवाल ज्यादा थे।-हर्षित कुमार, मैनपुरी।
पेपर तो दे दिया है, लेकिन कुछ सवालों के विकल्प को लेकर बहुत भ्रम था। अब उत्तर जारी होने पर स्थिति साफ होगी।-यादवेंद्र कुमार, मैनपुरी।
पेपर तो अच्छा हुआ है। अब परिणाम आने का इंतजार करेंगे। पेपर में गणित के सवाल बहुत ज्यादा आए थे।-प्रियंका, अलीगढ़।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति

परीक्षा केंद्र- उपस्थिति - अनुपस्थिति
बागला इंटर कॉलेज- 149 - 235
सरस्वती इंटर कॉलेज- 180- 284
रामबाग इंटर कॉलेज- 166 -218
अक्रूर इंटर कॉलेज- 154-230
डीआरबी इंटर काॅलेज- 157 -226
एमजी पॉलीटेक्निक- 148- 235
राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर- 184 - 296
केएल जैन इंटर कॉलेज- 159 -321
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल - 191 - 409
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज - 144 -240
उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन- 162--222
एबीजी गुरुकुलम - 146 -238
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल- 229 - 371
एमएलडीवी - 200- 280
आरपीएम पब्लिक स्कूल- 217 - 263
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज- 213- 267
सेक्सरिया इंटर कॉलेज- 135 -249
बागला डिग्री कॉलेज- 209 - 271
सरस्वती डिग्री कॉलेज -- 165- 219
मलखान सिंह इंटर कॉलेज- 160-224
एसआरबी इंटरनेशनल स्कूल- 256- 228
आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 205 - 275
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल- 149 - 235
डीएलपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 204 -276
संत करषनी पब्लिक स्कूल- 144 - 240
बीएस पब्लिक स्कूल- 146 - 238
एमजे पब्लिक स्कूल- 159 -225
सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल- 154 - 230
साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल - 168 - 216
कुल- 4955 - 7381

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed