फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RO and chiller plants at Hathras City and Kila stations

Hathras News: सिटी व किला स्टेशन पर मिलेगा ठंडा पानी, यात्रियों को नहीं करनी होगी जेब ढीली

Tue, 12 May 2026 03:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 12 May 2026 03:07 PM IST
सार

हाथरस सिटी स्टेशन पर आरओ एवं चिलर प्लांट व किला स्टेशन पर वाटर कूलर लगाया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से इन स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें अब पानी की बोतल खरीदने पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
RO and chiller plants at Hathras City and Kila stations
स्टेशन पर लगाए गए आरओ के नल से पानी पीता यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के हाथरस सिटी स्टेशन और हाथरस किला स्टेशन पर यात्रियों को अब ठंडा पानी खरीदने के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। हाथरस सिटी स्टेशन पर दिव्यांग सेवा संस्था की ओर से करीब 10 लाख रुपये की लागत से 20 हजार लीटर क्षमता वाला आरओ एवं चिलर प्लांट स्थापित कराया गया है, जबकि किला स्टेशन पर रेलवे की तरफ से वाटर कूलर लगाया गया है।

विज्ञापन


इस सुविधा के शुरू होने से इन स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें अब पानी की बोतल खरीदने पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। अब तक स्थिति यह थी कि यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ता था। कई यात्रियों की शिकायत थी कि हाथरस सिटी स्टेशन पर 14-15 रुपये कीमत वाली पानी की बोतल 20 रुपये तक में बेची जा रही थी, जिससे उन्हें मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ती थी।
विज्ञापन


रेलवे और सामाजिक संस्था की ओर से की गई यह व्यवस्था गर्मी के मौसम में आम यात्रियों को काफी राहत प्रदान करेगी। विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed