{"_id":"662190b63f9ea1c4070032a4","slug":"rm-upset-over-buses-not-plying-on-the-route-warned-hathras-news-c-56-1-mrt1060-113915-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मार्ग पर बसें न निकलने पर आरएम खफा, दी यह कड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मार्ग पर बसें न निकलने पर आरएम खफा, दी यह कड़ी चेतावनी
Fri, 19 Apr 2024 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:59 AM IST
सार
क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ सतेंद्र वर्मा हाथरस बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यात्री की सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल व बैठक स्थल व परिसर में साफ-सफाई को देखा। पूरी क्षमता के साथ बसों को मार्ग पर न निकाले जाने की जानकारी होने पर आरएम कार्यशाला पहुंचे।
विज्ञापन
रोडवेज कार्यशाला में अधिकारी व कर्मियों से वार्ता करते क्षेत्रीय प्रबंधक
- फोटो : संवाद
विस्तार
चुनाव में बसों की रवानगी के बाद पूरी क्षमता से बसों का संचालन मार्ग पर नहीं किया जा रहा। 18 अप्रैल को क्षेत्रीय प्रबंधक ने हाथरस बस स्टेंड व कार्यशाला का निरीक्षण किया। मार्ग पर बसें न निकले के लिए अधिकारियों से जवाब-तलब किया।
विज्ञापन
18 अप्रैल दोपहर क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ सतेंद्र वर्मा हाथरस बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यात्री की सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल व बैठक स्थल व परिसर में साफ-सफाई को देखा। पूरी क्षमता के साथ बसों को मार्ग पर न निकाले जाने की जानकारी होने पर आरएम कार्यशाला पहुंचे। परिचालकों व चालकों का उपस्थिति रजिस्टर देखा।
विज्ञापन
मनमाने तरीके से ड्यूटी पर न आने वाले चालक-परिचालकों को लेकर नाराजगी जाहिर की। कार्यशाला में अनुपस्थिति मिले कर्मियों को लेकर भी जिम्मेदारों से पूछताछ की। सख्त लहजे में कार्य में सुधार के निर्देश दिए। चालकों की जल्द भर्ती किए जाने के लिए एआरएम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा, चुनाव में बसों के जाने के बाद पूरी क्षमता के साथ बसों को मार्ग पर होना चाहिए।
विज्ञापन