{"_id":"5ffca2368ebc3e2e2c37ca34","slug":"rld-protested-on-15-january-in-support-of-agricultural-act-hathras-news-ali2534951170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में रालोद 15 को देगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद 15 को देगा धरना
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते रालोद पदाधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद 15 जनवरी को सादाबाद में एक दिवसीय धरना देगा। यह जानकारी रालोद के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को साथ लेकर निभाने का प्रयास करेंगे।
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरायण वर्मा, बृजक्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, प्रमेंद्र गावर, यर्थाथ चौधरी आदि ने स्वागत किया। साथ ही इन वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं का भी स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि वह पार्टी की रीति व नीति से पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए अभी से लक्ष्य बनाकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराएगी। वार्ता के दौरान महीपाल सिंह, केसी महाशय, सूरजपाल सिंह नेताजी, यादवेंद्र सिंह बघेल, आशीष ठैनुआ, होशियार सिंह, दिगम्बर सिंह, रवेंद्र सिंह चौहान, गंभीर सिंह, राकेश कुमार चौहान, नेत्रपाल, कोमल सिंह, ओपी वर्मा, कर्मवीर सिंह, प्रमेंद्र गावर, दीप चौधरी, रामसहाय, कुबेर सिंह, रजत, भोला, रमेश चंद्र, रमेश ठैनुआ, इरफान मलिक आदि थे।