फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Right to demand for suspension of village level personnel

ग्राम स्तरीय कर्मियों के निलंबन का मांगा अधिकार

Thu, 05 Oct 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 05 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
 Right to demand for suspension of village level personnel
प्रधान - फोटो : Amar Ujala
ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों एवं प्रधानों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रधानों ने ज्ञापन में अपनी मांगों को शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की।      
विज्ञापन


प्रधानों ने मांग की कि उनको शासन द्वारा दिए जाने वाला मानदेय सम्मानजनक किया जाए। प्रधानों को बस और रेल में निशुल्क यात्रा करने के आदेश जारी किए जाएं। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिड-डे-मील की रसोइया, रोजगार सेवक, आशा और राशन डीलर आदि पदों पर तैनात कर्मियों का निलंबन करने, नियुक्त करने एवं बर्खास्त करने का अधिकार ग्राम प्रधान को दिया जाए। ग्राम पंचायतों पर मिनी सचिवालय का निर्माण कराया जाए। ग्राम स्तर पर बनने वाले, जाति, आय और मूल निवास प्रमाण पत्रों का जारी करने का अधिकार प्रधान को दिया जाए। इनके बनाने की प्रक्रिया भी ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू कराई जाए। 
विज्ञापन


बैठक में संगठन के पदाधिकारी शिशुपाल सिंह, रामरतन सिंह, ज्वाला सिंह, सतीशचंद्र, हीरालाल, अशोक प्रताप सिंह, ओमवती, राजू सिंह, अरविंद,  महेश कुमार, श्यामवीर सिंह, राजकुमार, त्रिलोकी सिंह, अजय कुमार, मुकेशचंद्र, संजीव कुमार,  रवेंद्र सिंह, गीता देवी, रूपवती, शिव कुमार, राजवीर सहित ब्लॉक के अधिकांश प्रधान मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed