{"_id":"668ad0c2d4f3e386670a6e6c","slug":"reward-declared-on-absconding-accused-of-ration-dealer-murder-case-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: राशन डीलर हत्याकांड के फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: राशन डीलर हत्याकांड के फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, कुर्की नोटिस चस्पा
Sun, 07 Jul 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:01 PM IST
सार
योगेश उपाध्याय की धौरपुर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई ने चार नामजद व दो अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार चुकी है।
विज्ञापन
राशन डीलर की हत्या के आरोपी जीतू ठाकुर के घर मुनादी कराती पुलिस
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीती 13 जून को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर में हुई राशन की डीलर की हत्या में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने अब 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी के घर पर 7 जुलाई को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82/83 कार्रवाई करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
बता दें कि 13 जून को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी योगेश उपाध्याय पुत्र लालाराम उपाध्याय की धौरपुर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने चार नामजद व दो अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार चुकी है। हत्याकांड में नामजद आरोपी जीतू ठाकुर पुत्र मुरली, निवासी पहाड़पुर हत्याकांड के बाद से ही फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी हुई हैं। अब पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 7 जुलाई को फरार आरोपी जीतू ठाकुर के घर पर न्यायालय के आदेश पर धारा 82/83 की कार्रवाई करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन