{"_id":"66ccf6038caed868610e4878","slug":"retired-secretary-standing-on-the-road-crushed-by-dumper-dies-hathras-news-c-56-1-sknl1012-119199-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क पर खड़े सेवानिवृत्त सचिव को डंपर ने रौंदा, मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क पर खड़े सेवानिवृत्त सचिव को डंपर ने रौंदा, मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 27 Aug 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:09 AM IST
सार
निरंजन सिंह सेवानिवृत्त सचिव थे । वह बाइक से चारा लेने के लिए खेत पर जा रहे थे। वह फरौली रोड पर सड़क पर बाइक खड़ी करके खड़े हुए थे। तभी रेलवे लाइन के सहारे गिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक निरंजन सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव फरौली रोड पर 26 अगस्त की सुबह सड़क किनारे खड़े एक सेवानिवृत्त सचिव को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी निरंजन सिंह (68) पुत्र साहब सिंह सेवानिवृत्त सचिव थे। 25 अगस्त की सुबह वह बाइक से चारा लेने के लिए खेत पर जा रहे थे। वह फरौली रोड पर सड़क पर बाइक खड़ी करके खड़े हुए थे। तभी रेलवे लाइन के सहारे गिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे निरंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन