फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Reserved and unreserved tickets through Rail One app

Train Ticket: अलग-अलग एप या वेबसाइट पर नहीं जाना होगा, रेल वन एप से मिलेगा आरक्षित व अनारक्षित टिकट

Sun, 11 Jan 2026 01:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 01:30 PM IST
सार

रेल वन एप के माध्यम से यात्रियों को केवल टिकट बुकिंग ही नहीं, बल्कि ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस की जांच, सीट की उपलब्धता की जानकारी, यात्रा से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने और उसके निस्तारण की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

विज्ञापन
Reserved and unreserved tickets through Rail One app
रेल वन एप - फोटो : रेल वन एप आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म रेल वन एप को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन से जुड़ी जानकारी और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग एप या वेबसाइट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन


हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां यात्रियों को रेल वन एप डाउनलोड करने, रजिस्ट्रेशन करने और इसके विभिन्न फीचर्स के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है। हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों को यह भी समझा रहे हैं कि किस प्रकार एक ही एप से आरक्षित और अनारक्षित टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


रेल वन एप के माध्यम से यात्रियों को केवल टिकट बुकिंग ही नहीं, बल्कि ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस की जांच, सीट की उपलब्धता की जानकारी, यात्रा से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने और उसके निस्तारण की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन फूड ऑर्डर की सुविधा भी इस एप में उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्री अपनी सीट पर ही पसंदीदा भोजन मंगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य अधीक्षक हाथरस सिटी विपिन सारस्वत ने बताया कि पहले यात्रियों को आरक्षित टिकट के लिए आईआरसीटीसी, अनारक्षित टिकट के लिए यूटीएस और अन्य जानकारियों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म का सहारा लेना पड़ता था, जिससे भ्रम और असुविधा होती थी। अब रेल वन एप से सभी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी सरल होगी। बता दें कि हाथरस सिटी स्टेशन पर हर रोज करीब सात हजार यात्री आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed