फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Republic Day today, the city lit up with tricolour lights

26 January: गणतंत्र दिवस आज, तिरंगा रोशनी जगमगाया शहर, फहराया जाएगा तिरंगा

Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
सार

आज सुबह पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Republic Day today, the city lit up with tricolour lights
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अदभुद रोशनी में सजा नगर पालिका कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले भर में आज गणतंत्र दिवस का जश्न जोरों से मनाया जाएगा। पूरा जनपद देश भक्ति में सराबोर नजर आएगा। आयोजनों को लेकर 25 जनवरी को पूरे दिन तैयारियों का दौर चला। स्कूल, कॉलेजों सहित सरकारी कार्यालयों में लोग तैयारी करते हुए नजर आए।  सूरज ढलते ही शहर के प्रमुख स्थान व सार्वजनिक इमारतें तिरंगा रोशनी से जगमग नजर आईं। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाजारों में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ नजर आई। लोग तिरंगों के साथ ही गणतंत्र दिवस से सबंधित सामग्री खरीदते हुए नजर आए। स्कूली बच्चे, अभिभावक व शिक्षक दुकानों पर खरीददारी कर रहे थे। शहर के कई प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगे हुए थे। 
विज्ञापन


इसी क्रम में 25 जनवरी की रात तो तालाब चौराहा ओवरब्रिज, गांधी तिराहा का स्वच्छता चौक, डीआरबी तिराहे का शहीद भगत सिंह पार्क, घंटाघर चौक आदि तिरंगा रोशनी से जगमगाया हुआ था। जनपद के कई सरकारी भवनों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालयों सजाया था। पीडब्ल्यूडी का अतिथि गृह, स्टेट जीएसटी कार्यालय, मंडी समिति, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित तमाम सरकारी भवन भी रंगीन रौशनियों से जगमगाए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पुलिस लाइन में सलामी लेंगे होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री
आज सुबह पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि वह 9:15 बजे परेड मैदान पर पहुंचेंगे। 9:35 पर परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed