{"_id":"5cb0dc9ebdec2214586c4b6e","slug":"report-submitted-by-commission-on-disputed-video-of-periyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलेर के विवादित वीडियो पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलेर के विवादित वीडियो पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
राजवीर सिंह दिलेर।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर के विवादित बयान की वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इस मामले में यहां जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन तथ्य एकत्रित करने में जुट गया है।
सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के समय यह कह रहे हैं कि यदि किसी ने उनके कार्यकर्ता से उंगली भी टच की तो वह लाठी डंडे तो क्या, गोली चलाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। दिलेर का यह विवादित बयान चुनाव आयोग के संज्ञान में आ गया है।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि आयोग ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। जल्द ही आयोग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। बता दें कि हाल में ही गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन ने भी सादाबाद में एक विवादित बयान दिया था। इस बयान पर उन्हें भी एक नोटिस दिया गया है।