{"_id":"5cb4cfe2bdec2214123209ac","slug":"report-on-two-teachers-and-one-teacher-who-got-fake-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले दो शिक्षक व एक शिक्षिका पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले दो शिक्षक व एक शिक्षिका पर होगी रिपोर्ट
Tue, 16 Apr 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। फर्जी तरीके से बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले दो शिक्षकों और एक शिक्षिका के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। बीएसए तीनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी है।
उल्लेखनीय है कि विकास खंड हाथरस के गांव शहजादपुर के प्राइमरी स्कूल में तैनात रहे संजीव कुमार उपाध्याय के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। इसके अलावा नगला मियां (हसायन) के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात राम सिंह और प्राथमिक बकायन की शिक्षिका फिरदौस फातिमा के शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी निकले हैं। इन तीनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई बीएसए द्वारा की जा चुकी है।
अब इनके खिलाफ धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त करने के मामले में रिपोर्ट भी दर्ज होगी। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि तीनों शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त की जा चुकी है। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को तहरीर दी जा रही है, ताकि कानूनी कार्रवाई भी हो सके।