{"_id":"6a75d4e75cc77730bb0eb14d","slug":"report-filed-in-teenager-death-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मौत: मामा ने पिता-सौतेली मां के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की मौत: मामा ने पिता-सौतेली मां के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
Fri, 07 Aug 2026 06:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:22 PM IST
सार
आरोप लगाया कि शादी की बाद सौतली मां बच्चों को रोजाना मारती-पीटती थी। छह अगस्त को आत्महत्या करने वाली उनकी भांजी को पांच अगस्त को पिता ने बेल्ट से पीटा था। उसी रात सौतेली मां ने भी बाल पकड़कर पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर उनकी भांजी ने अपने कमरे में चुनरी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में उसके पिता और सौतेली मां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। फिरोजाबाद जनपद निवासी मृतका के मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पिता और सौतेली मां ने लगातार प्रताड़ित कर उनकी भांजी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
मामा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जून 2020 में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी बहन की मौत हो गई थी। उस समय उनकी बहन के तीन बच्चों में भांजी करीब 11 वर्ष की थी। उससे दो छोटे भांजे हैं। बहन की मौत के बाद उनके बहनोई ने फिरोजाबाद जनपद निवासी एक विधवा महिला से विवाह कर लिया था। उन्हें भी उम्मीद थी कि बहन के बाद दूसरी मां से बच्चों की अच्छी देखभाल हो सकेगी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शादी की बाद सौतली मां बच्चों को रोजाना मारती-पीटती थी। छह अगस्त को आत्महत्या करने वाली उनकी भांजी को पांच अगस्त को पिता ने बेल्ट से पीटा था। उसी रात सौतेली मां ने भी बाल पकड़कर पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर उनकी भांजी ने अपने कमरे में चुनरी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के छोटे भाई के स्कूल से लौटने के बाद पड़ोसियों को जानकारी हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। उसके मामा की तहरीर पर कोतवाली सहपऊ में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें किशोरी के पिता और सौतेली मां पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।- जेएन अस्थाना, सीओ।