फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed in accident on Yamuna Expressway

Hathras News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में रिपोर्ट दर्ज, तीन कैंटर चालकों की हुई थी मौत

Sat, 11 Jan 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 09:54 PM IST
सार

चालक व क्लीनर बिना कोई संकेत दिए गाड़ी के पीछे खड़े होकर गाड़ी के डाले को सही कर रहे थे। उनका भाई कुछ समझ पाता कि उसकी गाड़ी आगे खड़ी गाड़ी से घना कोहरा होने के कारण टकरा गई।

विज्ञापन
Report filed in accident on Yamuna Expressway
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद के यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव मिढ़ावली के निकट 7 जनवरी की रात को हुए हादसे में तीन कैंटर चालकों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

विज्ञापन


गांव कालाखेत सोनई कुरावली जिला मैनपुरी निवासी देवेश कुमार पुत्र इंस्पेक्टर सिंह ने सादाबाद कोतवाली में तरुण कुमार पुत्र राकेश सिंह निवासी जीवन नगर मुजेसर फरीदाबाद हरियाणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को उनका भाई शिंदू यादव उर्फ राहुल कुमार अपनी खाली गाड़ी को लेकर फिरोजाबाद से मथुरा सामान लोड कराने के लिए जा रहा था। रात करीब 10.40 बजे जैसे ही वह  यमुना एक्सप्रेस वे पर 142 माइल स्टोन के पास पहुंचा, तभी सामने एक गाड़ी खड़ी थी। 
विज्ञापन


उसका चालक व क्लीनर बिना कोई संकेत दिए गाड़ी के पीछे खड़े होकर गाड़ी के डाले को सही कर रहे थे। उनका भाई कुछ समझ पाता कि उसकी गाड़ी आगे खड़ी गाड़ी से घना कोहरा होने के कारण टकरा गई। यह हादसा ट्रक संख्या डीएल 1 एलबाई 6933 के चालक तरुण कुमार की लापरवाही से हुआ। बाद में पता चला कि आगे वाली गाड़ी के चालक तरुण कुमार निवासी जीवन नगर मुजेसर फरीदाबाद और क्लीनर रंजीत निवासी नगला उम्मेद हाथरस उसकी व आगे वाली गाड़ी के बीच में फंस गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed