फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed against those who shot the canteen operator

Hathras News: कैंटीन संचालक को गोली मारने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 01 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Report filed against those who shot the canteen operator
गांव पनैठी में पिलखना रोड स्थित शराब ठेके पर फायरिंग और कैंटीन संचालक को गोली मारने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद के थाना सुनगढ़ी के गांव थान सिंह बजरिया निवासी उत्कर्ष के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बिना नंबर वाली बाइक पर तीन लोग ठेके पर आए। उनके से एक ने पिस्टल से शराब की दुकान पर सीधे चार-पांच राउंड फायर किए। उसके अन्य दो साथी भी हाथों में पिस्टल लिए थे। ठेके के बराबर में कैंटीन चलाने वाले गांव देवी नगला निवासी आकाश ने हमलावरों का विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने आकाश पर भी गोलियां चला दीं। एक गोली आकाश के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया है कि मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed