फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Repair work on rail gate, jam in the city

Hathras News: रेल फाटक पर चला मरम्मत का काम, शहर में रहा जाम

Sat, 01 Jul 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 01 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Repair work on rail gate, jam in the city
बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। बागला कॉलेज मार्ग के जरिए बाजारों में जाने वाले लोगों को अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। लोगों को इस फाटक के बंद होने के कारण अन्य रास्तों के माध्यम से अपना सफर तय करना पड़ा। यह रेलवे फाटक शनिवार की शाम तक बंद रहेगा। फाटक बंद होने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन





शहर के बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर पत्थर की टाइल्स हटवाई जा रही हैं और उनकी जगह रबर के टाइल्स लगाए जा रहे हैं। इस कारण बागला कॉलेज रेलवे फाटक को बृहस्पतिवार की रात नौ बजे से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन




यह फाटक मरम्मत कार्य के चलते एक जुलाई की शाम 6 तक बंद रहेगा। बागला कॉलेज मार्ग से जाने वाले राहगीरों को अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। इस कारण पुल पर जाम लगने से काफी देर तक वाहन फंसे भी रहे। शहर के बाजारों में भी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं पैदल चलने वाले राहगीर फाटक के नीचे होकर निकले। लोगों ने हाथों से साइकिल उठाकर फाटक को पार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन








रेलवे फाटक बंद होने के कारण बाजार तक जाने के लिए तालाब चौराहा ओवरब्रिज होकर जाना पड़ रहा है। पूरे शहर में घूमना पड़ रहा है।
-रमेश, राहगीर।







फाटक बंद होने के कारण रेलवे ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रही। यहां तक कि शहर के बाजारों में भी जाम लगा रहा है। काफी दिक्कत

-लक्ष्मण, राहगीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed