{"_id":"87d5afb461b4de4aebf0f5d297f982a3","slug":"rehersal-of-programm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने रिहर्सल में जमकर बहाया पसीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने रिहर्सल में जमकर बहाया पसीना
hathras
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए उल्लास से मनाई जाएगी। इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए स्कूलों में सोमवार को छात्र-छात्राएं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के रिहर्सल और तैयारियों में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही स्कूलों में देशभक्ति गीतों की स्वरलहरियां गूंजती रहीं। कार्यक्रमों के रिहर्सल को अंतिम रूप दे दिया गया।
स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति गीत पर आधारित सामूहिक नृत्य, देशभक्ति एकांकी सहित अन्य कार्यक्रमों के रिहर्सल पर जमकर मेहनत की। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी पूरे दिन बच्चों को रिहर्सल कराने में जुटे रहे। स्कूलों में वीर शहीदों के नारे लगाने, तिंरगा फहराने व गणगीत गाने का भी अभ्यास कराया गया। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रिहर्सल में ही व्यस्त रहे। शहर के राजकीय कन्या विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, एमएलडीबी पब्लिक इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजेंद्र लोहिया विद्यालय, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित परिषदीय और सीबीएसई बोर्ड स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां की गईं।