फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recruitment of Panchayat Assistants: Applications to Begin from the 20th

Hathras News: पंचायत सहायकों की भर्ती, 20 से होंगे आवेदन

Tue, 19 May 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Panchayat Assistants: Applications to Begin from the 20th
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश बाबू ने भर्ती समय-सारणी जारी कर दी है। जिले की 13 ग्राम पंचायतों में इन पदों पर नई तैनाती की जानी है।
विज्ञापन




हाथरस ब्लाक के बरोली, लाखनू, मझोला, शहजादपुर, अहरई में पद खाली हैं। इसी क्रम में विकास खंड मुरसान के रामगढ़, संगीला नगला बरी, कंजोली, सादाबाद के नगला कली, कुरसण्डा, खेड़ा फिरोजपुर, विकास खंड सासनी के अलीपुर ता दरियापुर, विकास खंड सहपऊ के मढ़ापिथू में पद रिक्त हैं।
विज्ञापन




आवेदन की सूचना और मुनादी 20 से 23 मई तक कराई जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अवधि 25 से 30 मई तक रहेगी। 3 से 8 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर मेरिट तैयार की जाएगी। जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण 9 से 15 जून तक किया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण 16 से 18 जून के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed