फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recommendation of suspension of two headmasters in Sadabad

सादाबाद में दो हेडमास्टरों के निलंबन की संस्तुति

Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)। Updated Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Recommendation of suspension of two headmasters in Sadabad
Teacher
मिडडे मील में फर्जी लाभार्थी छात्र संख्या के आधार पर सरकारी धन और खाद्यान्न का गबन करने और उच्चाधिकारियों को झूठा और भ्रामक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने पर सादाबाद ब्लाक के दो परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी ने तत्काल निलंबन कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। इसके लिए बीएसए को आख्या भेजी गई है। 
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी ब्लाक सादाबाद जितेंद्र सिंह ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया कि प्राथमिक विद्यालय नगला अपरबल के प्रधानाध्यापक द्वारा मिडडे मील संचालन में काफी वित्तीय अनियमितता की जा रही हैं। इनके द्वारा गत माह दिसंबर 2017 में लाभार्थी छात्र संख्या 78 फीसदी दी गई, फर्जी प्रतीत होने पर जब सह समन्वयक और एनपीआरसी के माध्यम से चार दिन लगातार निरीक्षण कराया गया तो वास्तविक लाभार्थी छात्र संख्या सिर्फ 53.67 फीसदी पाई गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन जवाब में उन्होंने झूठे बहाने बनाए। स्पष्टीकरण की जांच के लिए जब पुन: एबीआरसी के माध्यम से छह दिन निरीक्षण कराया गया तो लाभार्थी जांच संख्या 23.89 फीसदी पाई गई। इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानाध्यापक जानबूझ कर व्यक्तिगत लाभ के लिए अधिक छात्र संख्या दिखाकर मिडडे मील योजना में गड़बड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बासमोहन की प्रधानाध्यापिका प्रमोद जैन ने माह दिसंबर 2017 में लाभार्थी छात्र संख्या 86.3 फीसदी दी, निरीक्षण कराने पर यह 69.73 फीसदी निकली। कारण बताओ नोटिस जारी करने पर झूठे बहाने बनाए। पुन: निरीक्षण कराया तो छात्र संख्या सिर्फ 59.6 फीसदी आई। यही नहीं, वह समय से पहले विद्यालय को बंद कर चली जाती हैं। 15 फरवरी को किए गए निरीक्षण में विद्यालय 2.40 पर बंद मिला। खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र सिंह ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ तत्काल निलंबन की संस्तुति बीएसए को की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed