Hathras: विवाहिता को बेहोश कर ले गया खेत में, वहां किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज
आरोपी ने विवाहिता को रास्ते में पकड़ लिया। महिला को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में महिला को आरोपी खेत में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने वीडियो भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र एक गांव में बेहोश कर विवाहिता से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवाहिता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र एक गांव निवासी 34 वर्षीय विवाहिता का पति एक ईट भट्टे पर काम करता है। बीते सप्ताह दोपहर को महिला कहीं बाहर से वापस अपने घर आ रही थी। आरोप है कि तभी एक व्यक्ति ने विवाहिता को दबोच लिया और कुछ सुंघाकर खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ में दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। सोमवार को पीड़िता अपने पति के साथ कोतवाली हाथरस जंक्शन पर पहुंचीं। जहां उसने पुलिस को पूरी घटना के बारे में तहरीर देते हुए अवगत कराया।
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ, सिकंदराराऊ।विज्ञापन विज्ञापन