{"_id":"66f4f21dacf93748220baebb","slug":"ramlila-started-with-ganesh-worship-in-hathras-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramlila in Hathras: गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ, सुबह होगी रासलीला, रात में रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramlila in Hathras: गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ, सुबह होगी रासलीला, रात में रामलीला
Thu, 26 Sep 2024 11:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:03 AM IST
सार
खास बात यह है कि इसी मंच पर सुबह के समय रासलीला और रात को रामलीला का मंचन होता है। 27 सितंबर से सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रासलीला का मंचन हुआ करेगा
विज्ञापन
गणेश पूजन से रामलीला का श्रीगणेश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के रामलीला मैदान में अगले 20 दिनों तक चलने वाली रामलीला का गणेश पूजन के साथ 25 सितंबर को शुभारंभ हो गया। शहर के धर्माचार्यों ने विधि-विधान व मंत्रोंचारण के बीच गणेश पूजन किया और विष्णु स्तुति संपन्न कराई। पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इसी मंच पर सुबह के समय रासलीला और रात को रामलीला का मंचन होता है। 27 सितंबर से सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रासलीला का मंचन हुआ करेगा। शहर में सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान होने वाली रामलीला के संयोजक डा. अविन शर्मा है।
विज्ञापन
रामलीला में पहले दिन लीला संस्थान के कलाकारों ने नारद-मोह, पृथ्वी पुकार लीला का मंचन किया। इस अवसर पर सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, मंत्री कैलाश चंद अग्रवाल, राम अवतार यादव,राजेंद्र कुमार अग्रवाल,राम गोपाल वार्ष्णेय, उमा शंकर शर्मा, प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन