फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ram procession in the city will come today

शहर में आज निकलेगी राम बारात

Tue, 27 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 27 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ram procession in the city will come today
धनुष यज्ञ में जाने को गुरू ‌‌व‌िश्वा‌िम‌ित्र से ‌व‌िनय करते राम-लक्ष्मण। - फोटो : अमर उजाला
 रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार को शहर में बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों की साथ राम बरात निकाली जाएगी। दो दर्जन झांकियां व आधा दर्जन से अधिक बैंडबाजे राम बराम में धूम मचाएंगे। 
विज्ञापन


रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष बौ. आशीष पचौरी, संयोजक राजीव शर्मा व सह संयोजक बौ. पुनीतराज पचौरी ने कहा कि इस साल राम बरात ऐतिहासिक रूप से निकाली जाएगी। दिल्ली, हापुड़, नोएडा, आगरा, मैनपुरी, हाथरस के सात बैंड और दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां पहली बार शामिल होंगी।
विज्ञापन


गोकुल का काली प्रदर्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। बुर्ज वाला कुआं पर भव्य जनकपुरी सजाए जाने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से शाम 4 बजे पूजा अर्चना के साथ राम बरात निकाली जाएगी। जनकपुरी में धार्मिक विद्वानों द्वारा सीता-राम का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक धार्मिक सभा द्वारा संचालित रामलीला में मंगलवार की रात धनुष भंग की लीला हुई। राजा जनक द्वारा रखे सीता स्वंयवर में दुनिया भर के राजा महाराजाओं ने अपनी ताकत से धनुष को तोड़ना चाहा, लेकिन कोई उसे हिला भी ना पाए। इस पर जनक ने गुस्से में पृथ्वी को वीर विहीन कह डाला, जिस पर लक्ष्मण जी ने क्रोध किया।

इसके बाद विश्वामित्र के आज्ञानुसार राम ने धनुष भंग किया। धनुष के भंग होते ही सीता ने राम के गले में जयमाल डाल दी। इस मौके पर रामबहादुर यादव भोला पहलवान, आशीष पचौरी, राजीव बौहरे, पुनीतराज पचौरी, पवन गौतम, बौ. विष्णु पचौरी आदि मौजूद रहे।

कस्बे में श्री रामलीला समिति के बैनरतले सोमवार की रात श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। शुभारंभ के दौरान रमणरेती से आए कार्ष्णि संत गोविंदानंद जी महाराज व अन्य संतों ने प्रभु गणेश की आरती उतारी।  यहां गोविंदानंद महाराज ने राम की लीलाआें पर प्रकाश डाला।


सभी से अपने जीवन में राम की तरह आदर्शवान बनने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रेमप्रकाश गौतम, राजेंद्र पाराशर, सुरेंद्र पाराशर, महेंद्रपाल शर्मा, निष्कर्ष एडवोकेट, बीके वर्मा, डब्बू पाराशर, मनोज गौतम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed