फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raja Mahendra Pratap State University special examination postponed

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि: धरी रह गईं तैयारी, बारिश से विशेष परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होंगी परीक्षाएं

Thu, 12 Sep 2024 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:10 PM IST
सार

12 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 18 सितंबर को निर्धारित की गई है। 13 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा 19 सितंबर को होगी। वहीं, 14 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 20 सितंबर को होना तय हुआ है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap State University special examination postponed
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के पीसी बागला महाविद्यालय में 12 सितंबर से शुरू होने वाली विवि की विशेष परीक्षा बारिश के कारण स्थगित कर दी गई। परीक्षा नियंत्रक ने आदेश जारी करते हुए विशेष परीक्षा की परिवर्तित तिथियों की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन


जिले के सभी महाविद्यालयों से करीब 1300 परीक्षार्थी इस परीक्षा में पंजीकृत हैं। राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि ने बीए, बीएससी व बी.कॉम के पांचवें व छठवें सेमिस्टर में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्शत विशेष परीक्षा में शमिल होने का मौका दिया है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 सितंबर से विशेष परीक्षा शुरू होनी थी। पीसी बागला महावद्यालय को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। कॉलेज प्रशासन परीक्षा की तैयारियां पूर्ण करने में जुटा था। 
विज्ञापन


इस बीच 11 सितंबर शाम से शुरू हुई भारी बारिश की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार यादव ने आदेश जारी करते हुए परीक्षा की परिवर्तित तिथि जारी कर दी हैं। इस आदेश के अनुसार 12 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 18 सितंबर को निर्धारित की गई है। 13 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा 19 सितंबर को होगी। वहीं, 14 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 20 सितंबर को होना तय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की विशेष परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होनी थी। कॉलेज में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई थीं। भारी बारिश के कारण विवि ने परीक्षा रद्द कर दी है। निर्धारित तिथियों पर विशेष परीक्षा का आयोजन होगा।- महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य, पीसी बागला महाविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed