फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rain water harvesting systems should be installed in government buildings

सरकारी भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हों स्थापित

Sun, 11 Aug 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting systems should be installed in government buildings
सरकारी भवनों में लगे रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन

जल शक्ति अभियान होगा अक्टूबर माह से और तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयरर्स के निदेशक योगेश मोहन दीक्षित ने कहा कि जिले में जल दोहन के चलते वाटर लेबिल गिर गया है। आगे आने वाले समय में कोई समस्या न हो, इसके लिए तालाब, पोखरों को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर से जिले में जल शक्ति अभियान और तेजी पकड़ेगा। वह अपनी टीम के साथ मीतई स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले में जितनी भी पब्लिक बिल्डिंग है, उन सब में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हो। जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए मीडिया की अहम भूमिका होगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान सरकार का कार्यक्रम है। राज्य सरकार व जिला प्रशासन को कार्य करना है। इस अभियान के बाद ग्राउंड पर पानी को मापा भी जाएगा। मुरसान ब्लाक, व कई जगह सोकपिट आदि बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस अभियान में बजट की कमी नहीं आएगी। क्योंकि प्रधानमंत्री व राज्य सरकारें ध्यान दे रही है। वार्ता के दौरान विपिन कुमार हरित टैक्निकल कृषि विज्ञान उपकृषि निदेशक एचएन सिंह, डीडीओ आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed