{"_id":"650d82e4975c0458620c3a07","slug":"rain-destroyed-old-woman-house-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पहले खोया पति को, अब बरसात ने छीना बुजुर्ग महिला का घर, भरभरा कर गिर पड़ी कमरे की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पहले खोया पति को, अब बरसात ने छीना बुजुर्ग महिला का घर, भरभरा कर गिर पड़ी कमरे की छत
Fri, 22 Sep 2023 05:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:35 PM IST
सार
राममुखी पत्नी श्याम वीर सिंह अपने दो पुत्रों के साथ पुराने मकान में निवास करती हैं। उनका एक पुत्र मानसिक रोगी है। छह माह पूर्व पति की मौत हो चुकी है। मां एवं एक पुत्र गांव में ही मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
गांव मकनपुर में बारिश से गिर वृद्ध महिला का मकान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सहपऊ में बृहस्पतिवार की शाम को आई बारिश से गांव मकनपुर निवासी एक वृद्ध महिला का पुराना कमरा गिर पड़ा। अब वह एक पुरानी टीनशेड में रहने को मजबूर है। टीन शेड भी इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय गिर सकती है। महिला के पति की छह माह पूर्व मौत हो चुकी है और अब सिर छिपाने की छत भी नहीं रही।
विज्ञापन
गांव मकनपुर निवासी 55 वर्षीय राममुखी पत्नी श्याम वीर सिंह अपने दो पुत्रों के साथ पुराने मकान में निवास करती हैं। उनका एक पुत्र मानसिक रोगी है। छह माह पूर्व पति की मौत हो चुकी है। मां एवं एक पुत्र गांव में ही मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रहे हैं। 21 सितंबर की शाम को जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
जिस कमरे में महिला व उसका पुत्र रहते थे ,उसकी छत भरभरा कर गिर पड़ी । गनीमत यह रही कि उस समय उस कमरे में कोई नहीं था । बुजुर्ग महिला बाहर पड़ी टीनशेड में खाना बना रही थी और दोनों पुत्र गांव में थे। कमरे की छत गिरने से खाने-पीने की वस्तुएं और चारपाई-बिस्तर आदि नष्ट हो गए । मां और बेटों के पास रहने के लिए एक ही कमरा था । वह भी गिर पड़ा। वृद्ध महिला ने तहसील जाकर प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन