{"_id":"69f979ac7c0582aeaf006cd2","slug":"rain-accompanied-by-strong-winds-in-hathras-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, तापमान गिरा, आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, तापमान गिरा, आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन रहेगा जारी
Tue, 05 May 2026 10:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 05 May 2026 10:32 AM IST
सार
हाथरस में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। गर्मी से लोगों को राहत मिली। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी में हुआ जलभराव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में 4 मई सुबह मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं ने तापमान गिरा दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन के समन्वयक लेखराज ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इधर, दोपहर होते-होते हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम के समय फिर से मौसम में बदलाव आया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को राहत मिली। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन