फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rahul Priyanka Gandhi visit to Hathras on 25th February

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल-प्रियंका गांधी की यात्रा हाथरस में, 12 साल बाद होगा रोड शो

Sun, 25 Feb 2024 01:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:25 AM IST
सार

हाथरस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज भारत जोड़ो न्याा यात्रा में शामिल होंगे। दोनों अपनी छोटी जीप में होंगे। उनके साथ कार्यकर्ता भी होंगे। सबसे पहले वह सासनी पहुंचेगे। फिर दोनों नेता चौ. चरण सिंह पार्क सादाबाद पहुचेंगे।

विज्ञापन
Rahul Priyanka Gandhi visit to Hathras on 25th February
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के तीन केंद्रों से होकर आज राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलेगी। इसे लेकर कांग्रेसियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 24 फरवरी को पूरे दिन कांग्रेस पदाधिकारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा जिले में तीन केंद्रों पर पहुंचेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने जानकारी देते हुए कहा, जिले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल होंगे। दोनों अपनी छोटी जीप में होंगे। उनके साथ कार्यकर्ता भी होंगे। सबसे पहले वह सासनी पहुंचेगे। यहां शहीद पार्क सासनी पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद वह शहीद भगत सिंह पार्क आगरा रोड पर पहुचेंगे। यहां से दोनों नेता चौ. चरण सिंह पार्क सादाबाद पहुचेंगे। चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां उनका करीब दो घंटे का कार्यक्रम है। किसानों, मजदूरों आदि के प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे। इसके बाद बेदई सादाबाद में मध्याहन भोजन प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ये रहेंगे स्वागत केंद्र

  • पहला स्वागत केंद्र -शहीद पार्क, बस अड्डा, सासनी।
  • दूसरा स्वागत केंद्र -शहीद भगत सिंह पार्क, आगरा रोड, हाथरस।
  • तीसरा स्वागत केंद्र -चौधरी चरण सिंह पार्क, सादाबाद। 
  • लंच-बेदई, सादाबाद। 


हाथरस में पहले भी रोड शो कर चुके हैं राहुल 
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 2012 में राहुल गांधी ने हाथरस में रोड शो किया था। राहुल गांधी ने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का खास प्रयास किया था। बड़ी संख्या में लोग रोड शो में शामिल हुए थे। इसके अतिरिक्त 2017 में राहुल गांधी ने पीसी बागला कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

55 किमी मार्ग में पांच सीओ और 481 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

राहुल की यात्रा के लिए जनपद के 55 किमी मार्ग पर यात्रा निकलेगी। इसे लेकर पुलिस महकमे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की हैं।  चार स्थानों पर स्वागत समारोह का आयोजन है। पूरे मार्ग को छह सेक्टर में बांटा गया है। इन सेक्टर निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी नामित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर को दो-दो सब सेक्टर्स में बांटा गया है, जिसके प्रभारी स्थानीय थाने के उप निरीक्षक रहेंगे। संपूर्ण मार्ग में रूफटॉप ड्यूटी व यातायात व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक कट पर ड्यूटी लगाई गई है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन के अतिक्रमण के प्रयास को रोका जा सके। इस दौरान पांच सीओ, पांच एसएचओ, 16 निरीक्षक, 85 उपनिरीक्षक, 375 मुख्य आरक्षी, दो प्लाटू पीएसी तैनात की गई है।
कांग्रेस
यात्रा को लेकर मजिस्ट्रेट नामित 
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात कर दिए गए है। जिला अधिकारी अर्चना वर्मा  ने यात्रा को लेकर मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया है। यह मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में यात्रा के भ्रमण के दौरान मौजूद रहकर निगरानी करेंगे।

शहर में भारी व हल्के वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद 
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर यातायात डायवर्ट रहेगा। शहर में सुबह आठ बजे से यात्रा की समाप्ति तक भारी व हल्के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि जिस समय यात्रा हाथरस शहर में प्रवेश करेगी तो अलीगढ से आने वाले भारी वाहन रूहेरी कट तिराहे से बाईपास होते हुए आगरा को प्रस्थान करेंगे। शहर में यात्रा के दौरान मथुरा से आने वाले वाहनों को हतीसा पुल पर रोक दिया जाएगा। कासगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को कैलोरा चौराहे पर रोक दिया जाएगा। आगरा से आने वाले वाहनों को नगला भुस से आलीगढ रोड बाईपास से निकाला जाएगा। परिस्थितियों के अनुसार वाहनों को निकाला और रोका भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed