{"_id":"64b42732b8e6c290bb0c6b79","slug":"rack-of-dap-manure-will-come-directly-to-hathras-fort-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अब सीधे हाथरस किला आएगी डीएपी खाद की रैक, किला स्टेशन पर तैयार हुआ नया टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अब सीधे हाथरस किला आएगी डीएपी खाद की रैक, किला स्टेशन पर तैयार हुआ नया टिन शेड
Sun, 16 Jul 2023 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:52 PM IST
सार
पूर्व में हाथरस जिले के लिए आवंटित डीएपी की रैक आगरा, अलीगढ, मथुरा आदि जनपदों में मालगाड़ी माध्यम से पहुंचती थी। इन जिलों से हाथरस के लिए आवंटित स्टॉक में से कटौती करके खाद यहां भेजा जाता था। इस कारण जिले में किसानों को डीएपी की किल्लत झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
हाथरस किला स्टेशन पर रैक उतारे जाने को तैयार टिन शैड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले को अब डीएपी खाद की आपूर्ति सीधे हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर ही मिलेगी। अब तक हाथरस में यह खाद आसपास के जिलों में लगने वाली रैक से मिलता था, लेकिन अब रैक सीधे यहां तक आएगी। रैक में आने वाले डीएपी खाद को उतरवाकर रखने के लिए किला स्टेशन पर टिन शेड और फर्श का निर्माण करा दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में जिले के लिए आवंटित डीएपी की रैक आगरा, अलीगढ, मथुरा आदि जनपदों में मालगाड़ी माध्यम से पहुंचती थी। इन जिलों से हाथरस के लिए आवंटित स्टॉक में से कटौती करके खाद यहां भेजा जाता था। इस कारण जिले में किसानों को डीएपी की किल्लत झेलनी पड़ती थी। डीएपी की आपूर्ति मानक के अनुसार न मिलने की दशा में सहकारी समितियों पर हंगामा व जाम तक नौबत आ जाती है। पिछले कुछ समय से हाथरस किला स्टेशन पर नया शेड बनाया जा रहा था। अब यह टिन शेड बनकर तैयार हो गया है। इस शेड के बनने से हाथरस में आने वाले डीएपी के स्टॉक को रखने की व्यवस्था की जा सकेगी।
विज्ञापन
जिले में 2600 एमटी डीएपी की पहली खेप हाथरस किला स्टेशन पर उतारी जा चुकी है। अब जल्द ही जिले के लिए दूसरी खेप आ जाएगी। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में डीएपी की रैक अब हाथरस किला स्टेशन पर सीधे आ सकेगी। स्टेशन पर स्टॉक को रखने के लिए व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पहली खेप में आए खाद में से 1300 एमटी डीएपी को सुरक्षित रखवा दिया गया है। बाकी स्टॉक को सहकारी समितियों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन