फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raamaveer, passer, the Pal and the nomination Mahore

रामवीर, राही, यशपाल और माहौर ने किए नामांकन

Fri, 20 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 20 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Raamaveer, passer, the Pal and the nomination Mahore
सादाबाद सीट के बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय नामांकन पत्र दा‌ख‌िल करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। चार दलीय और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पूरे लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशी लंबे-चौड़े काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान दिन भर गहमागहमी रही। 
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर हाथरस एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप हरीशंकर माहौर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, प्रस्तावक मोहन सिंह और अधिवक्ता राजपाल दिसवार आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी के रूप में बृजमोहन राही ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व मंत्री व विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति रामवीर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, कपिल मोहन गौड़ एडवोेकेट आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी विधानसभा में पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख, केके दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय आदि प्रमुख थे।


इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में कृष्ण कुमार शर्मा निवासी सुरेंद्र नगर अलीगढ़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में यशपाल सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, तेजवीर सिंह सिसौदिया, वीरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार गुड्डू आदि प्रमुख थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed