{"_id":"588250594f1c1b632aeff42c","slug":"raamaveer-passer-the-pal-and-the-nomination-mahore","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवीर, राही, यशपाल और माहौर ने किए नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवीर, राही, यशपाल और माहौर ने किए नामांकन
अमर उजाला, हाथरस
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद सीट के बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। चार दलीय और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पूरे लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशी लंबे-चौड़े काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान दिन भर गहमागहमी रही।
रिटर्निंग ऑफिसर हाथरस एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप हरीशंकर माहौर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, प्रस्तावक मोहन सिंह और अधिवक्ता राजपाल दिसवार आदि प्रमुख थे।
बसपा प्रत्याशी के रूप में बृजमोहन राही ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व मंत्री व विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति रामवीर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, कपिल मोहन गौड़ एडवोेकेट आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी विधानसभा में पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख, केके दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय आदि प्रमुख थे।
इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में कृष्ण कुमार शर्मा निवासी सुरेंद्र नगर अलीगढ़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में यशपाल सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, तेजवीर सिंह सिसौदिया, वीरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार गुड्डू आदि प्रमुख थे।