{"_id":"673b9294a4724884db040494","slug":"queued-since-4-in-the-morning-still-did-not-get-fertilizer-created-ruckus-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101354-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुबह चार बजे से कतार में लगे, फिर भी न मिला खाद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुबह चार बजे से कतार में लगे, फिर भी न मिला खाद, हंगामा
विज्ञापन
खाद के लिए तहसील स्थित समिति पर लगी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे के बस स्टैंड, रुदायन रोड और तहसील स्थित तीन सहकारी समितियों पर खाद के लिए सोमवार सुबह चार बजे से किसानों की लंबी कतारें लग गईं। खाद वितरण में खूब हंगामा हुआ। समितियों के संचालकों को पुलिस को बुलाना पड़ा, इसके बाद वितरण हुआ। दर्जनों किसान बिना खाद के लौट गए।
पहले नंबर लगाने के लिए किसानों के बीच खूब धक्कामुक्की हुई। किसानों का आरोप है कि सहकारी समिति के संचालक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। अपने करीबी को खाद दे रहे हैं, बाकी को टरकाया जा रहा है। तहसील परिसर स्थित समिति पर सुबह चार बजे से ही खाद लेने के लिए किसानों की कतार लगने और पहले नंबर लगाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। पहले खाद लेने की होड़ में किसानों ने समिति की खिड़की के पास धक्कामुक्की की। इसके बाद भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने किसानों को शांत कराया। यहां एसडीएम का ड्राइवर भी कतार में लग रहा, लेकिन उसे भी खाद नहीं मिला। इसी तरह दर्जनों किसान बिना खाद के लौट गए। रूदायन रोड और बस स्टैंड स्थित सहकारी समिति पर भी यही हाल रहा। देर शाम तक किसान डीएपी के लिए कतार में में लग रहे। कुछ तो खाना भी नहीं खा सके, लेकिन खाद नहीं मिला।
गौर हो कि आलू के बाद अब गेहूं व जौ की बुवाई हो रही है। इसके लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। इसीलिए इस समय डीएपी की मांग बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि समिति के संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
बयान-
खाद वितरण में अगर कोई मनमानी हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। सभी समितियों पर नियमानुसार वितरण कराया जाएगा। सभी किसानों को खाद मिलेगा। खाद की खेप भी जल्द आएगी।
अनिल कुमार, तहसीलदार सासनी।
-- बयान--
मैं सुबह से ही डीएपी के लिए तहसील परिसर स्थिति समिति पर कतार में लगा हुआ हूं, लेकिन यहां कोई कुछ सुन नहीं रहा है। आज छुट्टी करनी पड़ी, लेकिन खाद नहीं मिला।
-अंशुल कुमार, एसडीएम के ड्राइवर।
सुबह 4 बजे से ठंड में कतार में लगा। तहसील स्थिति समिति के संचालक ने मनमानी दिखाते हुए कतार से निकाल दिया। अपने करीबी लोगों को खाद दे दिया, लेकिन शाम तक भूखे रहने के बाद भी खाद नहीं मिला।
शीशपाल निवासी नगला गढू।
बस स्टैंड स्थित समिति के संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। खाद के लिए परेशान किया जा रहा है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। खाद बंटवाने के लिए प्रशासन को अपनी टीम लगानी चाहिए।
-कृष्णमुरारी निवासी दिनावली।
मैं सुबह 3:30 बजे से कतार में लगा। बस स्टैंड स्थिति समिति वालों ने अपनी पहचान वालों को खाद दे दिया, लेकिन हम इंतजार करते रहे। हमारा नंबर नहीं आया और भूखे प्यासे रहकर भी खाद नहीं मिला।
-सुरेश कुमार निवासी लढौता।