फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Questioning on remand of the third accused in the former Pradhan murder case

Hathras News: पूर्व प्रधान हत्याकांड में तीसरे आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ, दो पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2023 07:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 07:29 PM IST
सार

31 जनवरी को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी के पास बाइक सवार हमलावरों ने संजीव उर्फ संजू पुत्र प्रवेंद्र पाल सिंह निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Questioning on remand of the third accused in the former Pradhan murder case
मृतक पूर्व प्रधान संजीव उर्फ संजू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व प्रधान संजीव उर्फ संजू की हत्या के मामले में तीसरे अभियुक्त को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी के पास बाइक सवार हमलावरों ने संजीव उर्फ संजू पुत्र प्रवेंद्र पाल सिंह निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सात फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर अभियुक्त अमित उर्फ रामू निवासी गंगचौली को गिरफ्तार किया था। नौ फरवरी को पुलिस ने कुलदीप उर्फ कालू घायल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। तीसरे नामजद शिवम उर्फ शिब्बू पुत्र पप्पू निवासी गंगचौली ने पुलिस के दबाव में आकर पांच दिन पहले ही हाथरस न्यायालय में आत्मसर्मण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस शिवम को जेल से रिमांड पर लेकर आई और उससे पूर्व प्रधान संजू की हत्या के संबंध में पूछताछ की। एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि शिवम की निशानदेही पर एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और फिर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed