फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Question paper of another subject caught in UP board exam

हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रा को पकड़ा दिया दूसरे विषय का प्रश्न पत्र

Sat, 18 Feb 2023 07:00 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Question paper of another subject caught in UP board exam
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन


जिले में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू करा दी गई। अब परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट की छात्रा को अन्य विषय का प्रश्नपत्र पकड़ा देने का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर करीब डेढ़ घंटे बाद उसे सही विषय का प्रश्न पत्र दिया गया। छात्रा ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की है।



एसके भुरिया इंटर कॉलेज नगला ढक में लक्ष्मी इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसका परीक्षा केंद्र रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज विधिपुर में हैं। छात्रा लक्ष्मी बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा में शामिल होने पहुंची। आरोप है कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही के कारण छात्रा को साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र दे दिया गया।
विज्ञापन



छात्रा के मुताबिक सामान्य हिंदी और साहित्यिक हिंदी के शुरुआती प्रश्न काफी हद तक एक जैसे होते हैं, ऐसे में उसे गलत प्रश्नपत्र मिलने का पता नहीं चला। बाद में अन्य प्रश्न देखकर उसे मामले की जानकारी हुई। इस पर वह रोने लगी। छात्रा लक्ष्मी ने कक्ष निरीक्षक से शिकायत की तो उसे डांट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि परीक्षा शुरू होने के शाम करीब चार बजे उसे सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्रा लक्ष्मी के मुताबिक उसे उत्तर पुस्तिका में दोनों विषयों के प्रश्नपत्र के उत्तर लिखें है। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की गलती से उसका भविष्य बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed