फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Quarrel in children's dispute, youth injured due to bullet

बच्चों के विवाद में हुआ झगड़ा, गोली लगने से युवक घायल

Sun, 11 Jul 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Quarrel in children's dispute, youth injured due to bullet
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिताहरी में बच्चों के विवाद ने रविवार की देर शाम तूल पकड़ लिया। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने की चर्चा है। उसको उपचार के लिए बागला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। हालांकि विवाद तो रविवार की सुबह सासनी की सब्जी मंडी में भी हुआ था, लेकिन उसे लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन रविवार की देर शाम को विवाद फिर तूल पकड़ गया।
दरअसल, गांव में हुए पंचायत चुनाव में एक पक्ष ग्राम प्रधान का चुनाव हार गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसे लेकर दो दिन पूर्व बच्चों में विवाद हो गया था। रविवार की सुबह मंडी में भी विवाद हुआ था, लेकिन लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया था। रविवार की देर शाम को फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन

दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज हुई और ईंट-पत्थर भी चले, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। विवाद में गोली चलने की चर्चा है। गोली लगने से 55 वर्षीय गजेंद्र पुत्र रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गजेंद्र को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। मूलचंद्र पुत्र भीकम सिंह, चंदन पुत्र रामपाल सिंह, कृष्ण कुमार पुत्र अशोक कुमार को भी चोटें आई हैं। इनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed