{"_id":"605395138ebc3ed3802f9476","slug":"purse-stolen-footage-caught-in-cctv-camera-shaphu-news-ali2589617198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक व एक युवक ने चुराई पर्स, फुटेज कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक व एक युवक ने चुराई पर्स, फुटेज कैमरे में कैद
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद पर्स चोरी का आरोप।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कस्बे के धर्मशाला चौराहा पर युवती के पर्स चोरी करने वालों का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पर्स चोरी करने वाले बच्चे एवं उसके साथी युवक का फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इधर युवती एवं उसका भाई पुलिस से मिलकर चोरी का खुलासा करने की गुहार लगा रहे हैं।
क्षेत्र के गांव महरारा निवासी रेखा पांच मार्च को अपने भाई अनिल के साथ कस्बे में शॉपिंग करने के लिए बाइक से आई थी। उसके पास 40 हजार रुपये थे। उसने कस्बे में एक दुकान से तीन हजार रुपये की खरीदारी की। बाकी के 37 हजार रुपये उसने पर्स में रखे थे। घर लौटते समय वह धर्मशाला चौराहा स्थित निसार रेडीमेड पर पहुंची।
उसने अपना पर्स दुकान के काउंटर पर रख दिया और दुकानदार से वार्ता करने लगी। इसी दौरान किसी ने उसका पर्स पार कर किया। कोतवाल सत्य प्रकाश एवं एसआई रामदास पचौरी का कहना है कि फोटो मिलने के बाद क्षेत्र में उस बालक एवं युवक की पहचान कराई जा रही है। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।