फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pulled the scarf of the girl sitting in the tempo

Hathras News: टेंपो में बैठी युवती का दुपट्टा खींचा, वीडियो वायरल

Mon, 03 Mar 2025 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 09:07 PM IST
सार

किशोरी टेंपो में बैठकर हाथरस आ रही थी। टेंपो में एक शराबी मनचला बैठा था, जो किशोरी से छेड़खानी करने लगा। मीतई गांव के पास शराबी मनचले ने किशोरी को गले में पड़ा दुपट्टा खींचकर टेंपो से नीचे उतार लिया और अभद्रता करने लगा।

विज्ञापन
Pulled the scarf of the girl sitting in the tempo
किशोरी से अभद्रता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में आगरा रोड पर गांव मीतई के निकट टेंपो में बैठी किशोरी से मनचलों से अभद्रता की। दुपट्टा पकड़ कर युवती को टेंपो से खींच लिया। किशोरी को बचाने आए लोगों के साथ भी मनचलों ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।

विज्ञापन


सादाबाद से एक किशोरी टेंपो में बैठकर हाथरस आ रही थी। टेंपो में एक शराबी मनचला बैठा था, जो किशोरी से छेड़खानी करने लगा। मीतई गांव के पास शराबी मनचले ने किशोरी को गले में पड़ा दुपट्टा खींचकर टेंपो से नीचे उतार लिया और अभद्रता करने लगा। किशोरी की चीख पुकार सुनकर बाइक सवार दो राहगीर युवकों ने उसको बचाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


मनचले ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। उन्होंने किशोरी को बचाने वाले युवकों को ईंट-पत्थरों से जमकर मारा पीटा। इससे एक राहगीर युवक आशू घायल हो गया। मारपीट की पूरी घटना का एक अन्य युवक द्वारा वीडियो बना लिया गया। इसमें मनचला और मारपीट करने वाले कैद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed