फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Public relations program will be held on completion of nine years of Modi government

Hathras News: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर होंगे जनसंपर्क कार्यक्रम

Thu, 25 May 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 25 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Public relations program will be held on completion of nine years of Modi government
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन जिले के प्रभारी देवेंद्र चौधरी।संवाद - फोटो : samvad
भाजपा के बैनीराम बाग स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को नगर कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर रहीं। जिला प्रभारी ने बताया कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन




उन्होंने घर-घर संपर्क अभियान, जनसभा, प्रेस वार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन, विकास तीर्थ का अवलोकन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि इन सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक मनाना है। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि पीएम की विदेशों में भारी लोकप्रियता वजह से भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। संचालन शहर महामंत्री कृष्णमुरारी वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन




बैठक में एसपीएस चौहान, हरिशंकर राना भूरा पहलवान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, दिनेश शर्मा, धीरज जैन, रमेश राजपूत, पवन दिवाकर, प्रदीप सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सुनील गौतम आदि अनेक भाजपाई मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed