{"_id":"5e333fa38ebc3e4b0a7f40c9","slug":"protsting-citizenship-amendment-act-is-anti-nationalist-offence-hathras-news-ali2253937101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक संशोधन का विरोध करने वाले कर रहे राष्ट्रद्रोह का काम: दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक संशोधन का विरोध करने वाले कर रहे राष्ट्रद्रोह का काम: दिनेश शर्मा
विज्ञापन
रामबाग इंटर कॉलेज में अटल कक्ष का लोकार्पण करते दिनेशजी व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नागरिकता संशोधन कानून का अगर कोई विरोध कर रहा है तो निश्चित ही वह राष्ट्रद्रोह का काम कर रहा है। इस विधेयक में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों से ताल्लुक रखने वाले लोगों को भारतीय नागरिकता देना है, न कि किसी की नागरिकता को छीनना। यह बातें भाजपा पंजाब-हिमाचल के प्रांतीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहीं।
बुधवार को वह श्री रामबाग इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक राष्ट्रहित में है, जो लोग इसका विरोध करते हैं, वह निश्चित रूप से राष्ट्रद्रोह का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर साढ़े तीन करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं, उनको चिह्नित कर इस देश से बाहर किया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने जो काम किया है, वह प्रशंसा की पात्र है। नागरिकता संशोधक विधेयक नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता खत्म करने के लिए नहीं है। इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा समाज के लोगों को भ्रमित कर भटकाया जा रहा है। यह कानून राष्ट्र हित में है।